शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़कर 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,900 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी, जबकि 1 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और जोमैटो के शेयर 3% चढ़े हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में तेजी और 2 में गिरावट है।