IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अभियान की समाप्ति की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते चार विकेट पर 208 रन बनाते अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स की इस हार से उसकी टॉप-2 के साथ बने रहने की उम्मीदों को झटका लगा है।