शेयर बाज़ार का हाल

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार होता दिख रहा है। सेंसेक्स 900 अंक या 1.10% गिरकर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक या 1.10% की गिरावट है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरे हैं। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे है।