पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का दूसरा दिन

ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया।

सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और दोपहर 12.20 बजे देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ और इनके बाद भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है।

मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर की दूरी 2.6 किमी दूर है। 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होने की वजह से अभी दो से तीन घंटे और लग सकते हैं। गुंडिचा मंदिर में भगवान 9 दिन ठहरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button