शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 10 अंक गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में कोई बदलाव नहीं है, ये 25,520 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी है।
निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE के IT, रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स गिरे हैं।



