वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से 31 की मौत, 22 ट्रेनें रद्द

जम्मू में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम के पुराने ट्रैक पर हुए भीषण भूस्खलन ने अब तक 31 लोगों की जान ले ली है। यह दर्दनाक घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुमारी मंदिर के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक हुई। शुरुआत में 7 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा काफी बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे में दबने से यह भयानक हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यह सब इतनी तेज़ी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

प्रशासन ने 23 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी दी है और कई लोगों के लापता होने की वजह से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

इस भयंकर बारिश ने पूरे जम्मू शहर को भी प्रभावित किया है, जहां 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं और घरों तथा खेतों में पानी भर गया है।

रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है। नॉर्दर्न रेलवे ने आज जम्मू-कटरा से आने-जाने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 27 ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए हैं। हालांकि, कटरा और श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवाएं जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button