शेयर बाज़ार अपडेट

बाजार में रौनक: सेंसेक्स 80,700 और निफ्टी 24,700 के पार
मंगलवार, 2 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 80,700 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी देखने को मिली, जो 24,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल आया। ज़ोमैटो, रिलायंस और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में अच्छी तेजी है, जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स और महिंद्रा के शेयर लाल निशान में हैं। निफ्टी में भी 50 में से 32 शेयरों में खरीदारी हो रही है। रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में तेजी है, जबकि ऑटो, आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर दबाव में दिख रहे हैं।



