सेमीकॉन इंडिया-2025: भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की पहल, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार है। यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 48 देशों की 350 से ज़्यादा कंपनियां और 20,750 से ज़्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 3.5 साल पहले शुरू किए गए ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन’ के बाद से ही भारत दुनिया के लिए भरोसेमंद विकल्प बन गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री को इसरो द्वारा विकसित ‘विक्रम 32-बिट प्रोसेसर’ भेंट किया गया, जो पूरी तरह से भारत में बना पहला 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है। प्रधानमंत्री कल अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ के साथ एक गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लेंगे।



