कुलगाम में मुठभेड़ जारी, दो जवान घायल

कुलगाम में मुठभेड़ जारी, दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह घटना तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है। इस मुठभेड़ में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है।

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में रविवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान और सीमा पार आने के उसके मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान को भी तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button