डिजिटलीकरण से संरक्षित होगा भारत का प्राचीन ज्ञान, पीएम मोदी ने ‘ज्ञान भारतम्’ पोर्टल की शुरुआत की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ज्ञान भारतम् अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया और भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपराओं को दुनिया के सामने रखा। इसी क्रम में उन्होंने ज्ञान भारतम् पोर्टल का उद्घाटन किया। यह पोर्टल भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने और उन्हें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने का एक बड़ा कदम है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह पोर्टल हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाने में मदद करेगा, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ पाएगी। उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मौजूद वैज्ञानिक और दार्शनिक ज्ञान की अहमियत पर भी बात की। यह पहल भारत को एक वैश्विक बौद्धिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button