समुद्री पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: मुंबई में खुलेगा देश का सबसे बड़ा और आधुनिक क्रूज टर्मिनल

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मुंबई में एक अत्याधुनिक और भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करने वाले हैं। यह टर्मिनल मुंबई पोर्ट पर स्थित इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर में बनाया गया है और इसे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) नाम दिया गया है। 556 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल भारतीय क्रूज पर्यटन का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार (गेटवे) माना जा रहा है। इसकी विशेष बात यह है कि इसकी छत को समुद्र की लहरों जैसा आकार दिया गया है। सरकार ने इस परियोजना को ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया है, जिसका लक्ष्य भारत में क्रूज पर्यटन को वैश्विक स्तर पर लाना है। इस मिशन के तीन मुख्य स्तंभ हैं: समुद्री क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज, और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज। इस टर्मिनल से क्रूज सेवाओं का औपचारिक संचालन 21 अप्रैल 2025 से केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल द्वारा शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button