शेयर बाज़ार अपडेट

आज, 25 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरकर 81,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जो 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट है जबकि 7 में तेजी बनी हुई है। ऑटो, IT और बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी है।

वैश्विक बाजारों का हाल: दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 0.20% की बढ़त के साथ 45,719 पर, जबकि कोरिया का कोस्पी 3,471 पर सपाट कारोबार कर रहा है। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% की तेजी के साथ 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% की बढ़त के साथ 3,859 पर कारोबार कर रहा है।

कल, 24 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। डाउ जोन्स 0.37% गिरकर 46,121 पर, नैस्डेक कंपोजिट 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

निवेशकों के लिए 5 आईपीओ में मौका: फिलहाल, 5 मेनबोर्ड आईपीओ में निवेश का अवसर खुला है। शेषसाई टेक्नोलॉजीज और आनंद राठी शेयर के आईपीओ आज, 25 सितंबर को बंद हो रहे हैं। वहीं, ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज, बीएमडब्ल्यू वेंचर्स लिमिटेड और जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के आईपीओ में निवेश का कल, 26 सितंबर तक मौका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button