एमपी और असम मिलकर बढ़ाएंगे ईको-टूरिज्म: सीएम डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा में किया वादा

 

असम प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रकृति और वन्यजीवों के घर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा की, जहाँ उन्होंने हाथियों को प्यार से गन्ना खिलाया और संरक्षण के प्रयासों को करीब से देखा। उन्होंने इस दौरान एक अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र किया

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एक चाय बागान का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने चाय उत्पादन की बारीकियों को समझा। उन्होंने स्थानीय किसानों और श्रमिक बहनों के परिश्रम, अपनत्व एवं सादगी की प्रशंसा की और उनसे आत्मीयता से संवाद किया।

डॉ. यादव ने कहा कि चाय उद्योग असम का गौरव है। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि मध्यप्रदेश (परिश्रम की धरती) और असम (सादगी की धरती) के बीच व्यापार, उद्योग, ईको-टूरिज्म (पारिस्थितिकी पर्यटन) और वन्य जीव पर्यटन को लेकर सहयोग, विश्वास और साझेदारी को बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि काजीरंगा एक सींग वाले गैंडे का घर और यूनेस्को विश्व धरोहर है, जो पूर्वी हिमालयी जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र है। मुख्यमंत्री ने यहाँ हो रहे वन्यजीव संरक्षण नवाचारों में गहरी रुचि दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button