LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO आज खुला; ₹11,607 करोड़ के 10.18 करोड़ शेयर, ₹14,820 की न्यूनतम बोली

 

दक्षिण कोरियाई कंपनी LG की भारतीय इकाई LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज, 7 अक्टूबर को निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 9 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे।

यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसका अर्थ है कि कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं कर रही है। IPO में कंपनी के मौजूदा निवेशक 10.18 करोड़ शेयर बेच रहे हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹11,607 करोड़ है। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल 15% होगी।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश सीमा:

  • कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर तय किया है।
  • रिटेल निवेशक को न्यूनतम एक लॉट (13 शेयर) के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड (₹1140) के हिसाब से ₹14,820 का निवेश करना होगा।
  • रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (169 शेयर) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें ₹1,92,660 का निवेश करना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button