बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए में सीटों का अंतिम बँटवारा घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बँटवारे का फार्मूला आखिरकार तय हो गया है। लंबी चर्चा और आंतरिक विचार-विमर्श के बाद, एनडीए के घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों के वितरण पर मुहर लगा दी है।
गठबंधन का अंतिम सीट बँटवारा इस प्रकार है:
इस बँटवारे के तहत, जदयू और भाजपा दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों – चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) और जीतन राम मांझी (हम) को मिली हैं।



