महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ‘पीएम-जनमन’ योजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति से मिला सम्मान

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन योजना) के कार्यान्वयन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। मंत्रालय की ओर से सचिव श्री अनिल मलिक ने भारत के माननीय राष्ट्रपति से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
यह सम्मान जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है। मंत्रालय ने 2000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्र क्रियाशील बनाए हैं, जिसका सीधा लाभ सबसे पिछड़े जनजातीय समुदायों को मिल रहा है और वे सशक्त हो रहे हैं।



