मौसम अपडेट :

देश के कई राज्यों में इस साल असामान्य मौसम देखने को मिला है। राजस्थान में मानसून सीजन 2025 के दौरान 715.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 108 सालों में सबसे ज़्यादा है (1917 के बाद)।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी अक्टूबर महीने ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां 2005 के बाद सबसे अधिक 68.5 मिमी वर्षा हुई। IMD ने 4 और 5 नवंबर को हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि ताबो और कुकुमसेरी में पारा जमाव बिंदु से नीचे जा चुका है।
मौसम विभाग ने बताया कि ला नीना प्रभाव में देरी के कारण इस साल देशभर में कड़ाके की सर्दी देर से आ सकती है। नवंबर के महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने यह भी बताया कि नवंबर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जबकि रातें सामान्य से गर्म रह सकती हैं।
अन्य राज्यों का हाल:
- मध्य प्रदेश में अक्टूबर में 121% अधिक (2.8 इंच) बारिश दर्ज हुई।
- बिहार के 26 जिलों में चक्रवात ‘मोन्था’ के कारण तेज बारिश का अलर्ट है।
- पंजाब में 5 और 6 नवंबर को बारिश की संभावना है।
- राजस्थान के तापमान में अगले 2-3 दिनों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन नवंबर में रातें सामान्य रूप से सर्द होंगी।



