PM मोदी ने बुलाई CCS बैठक, सुरक्षा पर मंथन

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली। बुधवार को भूटान यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले पीड़ितों से मुलाकात की और फिर सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई।
- घायलों से मुलाकात: एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने 10 नवंबर के धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि “साजिश को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
- CCS की आपात बैठक: शाम को उन्होंने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। यह बैठक लाल किला धमाके की घटना पर केंद्रित थी।
आतंकी मॉड्यूल की आशंका: इस धमाके, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई और 21 घायल हुए, के पीछे ‘डॉक्टर्स के टेरर मॉड्यूल’ का हाथ माना जा रहा है। हरियाणा, कश्मीर और उत्तर प्रदेश में इसी सिलसिले में कुछ डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। पीएम मोदी ने इससे पहले पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले भी CCS की बैठकें बुलाई थीं।



