PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगी जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करीब 10 करोड़ से ज़्यादा किसानों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

इस योजना के अंतर्गत, छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

किस्त जारी होने का समय:

  • 21वीं किस्त: देशभर के शेष राज्यों के किसानों को नवंबर में भुगतान होने की उम्मीद है।

  • अग्रिम भुगतान: केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों को यह किस्त पहले ही जारी कर दी है।

    • 26 सितंबर 2025: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अग्रिम राहत के रूप में किस्त दी गई थी।

    • 7 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी यह किस्त मिल चुकी है।

योजना की पृष्ठभूमि:

PM-Kisan योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाना है। अभी देशभर में 10 करोड़ से ज़्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

किस्त का समय चक्र:

  • पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई

  • दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर (यह 21वीं किस्त इसी अवधि की है)

  • तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च

पिछली किस्त: इससे पहले, 20वीं किस्त 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी की गई थी, जिसमें 9.7 करोड़ किसानों के अकाउंट में ₹20.84 करोड़ ट्रांसफर किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button