मौसम अपडेट :

सर्दी का ‘हाई अलर्ट’: MP के 9 जिलों में शीतलहर; बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद, कोहरे ने UP-बिहार में थमाई रफ्तार
देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहां शीतलहर का प्रकोप है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है।
मध्य भारत (शीतलहर)
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।
-
शहडोल के कल्याणपुर में पारा 4.2°C दर्ज हुआ।
- भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 9 जिलों में मंगलवार को शीतलहर का अलर्ट है। अगले 3 दिनों तक पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
राजस्थान में फतेहपुर में 4.4°C तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 10 दिसंबर से शीतलहर की चेतावनी दी है, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में।
पहाड़ (बर्फबारी)
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते केदारनाथ का तापमान-17°C और बद्रीनाथ का -14°C तक गिर गया है। कश्मीर के सोनमर्ग और हिमाचल के रोहतांग दर्रे में भी बर्फबारी हुई, जिससे कुल्लू जिले में मनाली-लेह सड़क बंद करनी पड़ी है।
उत्तर और पूर्वी भारत (कोहरा)
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल था। कुशीनगर में इसी कोहरे के कारण एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी पश्चिम से आ रही हवाओं ने ठंड बढ़ाई है। सबौर में 7°C तापमान रहा और समस्तीपुर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई। बिहार में शीतलहर 15 दिसंबर के बाद आने की संभावना है।



