इंडिगो को झटका: एयरलाइन को 10% उड़ानें घटाने का निर्देश

लगातार आठ दिनों से फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या झेल रही इंडिगो एयरलाइन पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को हुई मीटिंग में सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडिगो को 10% फ्लाइट्स तुरंत घटाने का निर्देश दिया।
-
कितनी उड़ानें प्रभावित: इंडिगो की रोज़ाना 2300 फ्लाइट्स में से करीब 230 फ्लाइट्स कम हो जाएंगी। ये कटौती हाई-डिमांड रूट पर की गई है।
-
समय सीमा: इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक नया शेड्यूल DGCA को सौंपना होगा।
यात्रियों की मदद: केंद्र सरकार ने मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे 10 बड़े एयरपोर्ट पर सीनियर सरकारी अफसरों को तैनात किया है। ये अफसर यात्रियों को हो रही परेशानी की जाँच करेंगे।
एयरलाइन का बयान vs हकीकत:
-
CEO पीटर एल्बर्स का कहना है कि ऑपरेशन पटरी पर आ गया है, और सभी को रिफंड मिल गया है।
-
ग्राउंड रियलिटी: मंगलवार को भी देशभर में इंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।



