मौसम अपडेट

कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर: यूपी के 26 जिले शिमला से ठंडे, बिहार में विजिबिलिटी 10 मीटर रह गई
-
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पारा 4.5°C रिकॉर्ड। ठंड से 3 की मौत, 9 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद। क्रिसमस पर भी राहत के आसार नहीं।
-
मध्य प्रदेश: 25 शहरों में तापमान 10°C से नीचे। पचमढ़ी सबसे ठंडा (4.6°C) रहा। रीवा-दतिया में विजिबिलिटी महज 50 मीटर।
-
बिहार व राजस्थान: बिहार के राजगीर में पारा 6.6°C रहा, यहाँ विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिर गई है। राजस्थान में कोहरे के साथ प्रदूषण बढ़ा, कई शहरों में पारा 8 डिग्री तक गिरा।
-
हरियाणा व दिल्ली: हरियाणा में 26 दिसंबर तक रेड अलर्ट। दिल्ली में कोहरे ने विमान सेवा रोकी, 500 फ्लाइट्स देरी से चलीं।
-
पहाड़ी राज्य: बद्रीनाथ में तापमान -16°C और गुलमर्ग में -2.0°C दर्ज। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पाला गिरने से ठंड बढ़ी।
-
छत्तीसगढ़: अंबिकापुर (5.8°C) सबसे ठंडा, दुर्ग में शीतलहर का अलर्ट।



