मौसम अपडेट

मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में कोहरा, MP-राजस्थान में शीतलहर और बिहार में स्कूलों की छुट्टी; जानें अगले 2 दिन का हाल
देशभर में सर्दी का सितम जारी है। विभिन्न राज्यों में मौसम की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
-
मध्य प्रदेश: ग्वालियर-रीवा में ‘जीरो विजन’ कोहरा रहने की संभावना। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आएगी।
-
राजस्थान: जैसलमेर और चूरू समेत कई जिलों में घना कोहरा। उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात दोनों ठंडे रहने की चेतावनी।
-
हरियाणा: 10 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने का अनुमान। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।
-
बिहार: मुंगेर 7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा। ठंड के कारण कई जिलों में स्कूल बंद, 4 फ्लाइट्स रद्द और 20 जोड़ी विमान देरी से।
-
पहाड़ी राज्य: कश्मीर के कुपवाड़ा और काजीगुंड में बर्फबारी के बावजूद पारा फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर रहा।
आगामी चेतावनी (25-26 दिसंबर): यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में सुबह-रात ‘बहुत घना कोहरा’ छाया रहेगा, जिससे रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ेगा।



