ग्वालियर में ‘हमारे अटल प्यारे अटल’ समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कवियों को किया सम्मानित

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की ऐतिहासिक धरती पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “हमारे अटल प्यारे अटल” का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए कवि बलवीर सिंह करुण और वर्ष 2025 के लिए कवियत्री डॉ. कीर्ति काले को “कवि अटल सम्मान” से नवाजा। दोनों विभूतियों को 1-1 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के संकल्पों को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार सिंचाई का रकबा 54 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने और “हर हाथ को काम व हर हाथ को पानी” देने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button