भारतीय सेना ने आकाश-NG मिसाइल का सफल परीक्षण किया; स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी मानक पूरे किए

भारतीय सेना ने मंगलवार को आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (आकाश-NG) मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित इस प्रणाली ने परीक्षण के दौरान सभी आवश्यक ‘सर्विस क्वालिटी मानकों’ (PSQR) को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने विभिन्न ऊंचाइयों और दूरियों पर स्थित लक्ष्यों को सटीकता से भेदा। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा निर्मित यह प्रणाली स्वदेशी ‘आरएफ सीकर’ और ‘सॉलिड रॉकेट मोटर’ से लैस है। 30 किलोमीटर की मारक क्षमता और 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक लक्ष्य को नष्ट करने वाली यह मिसाइल जल्द ही सेना और वायु सेना का हिस्सा बनेगी, जिससे देश की हवाई सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।



