मौसम अपडेट:

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली सर्दी, पहाड़ों पर एवलांच का अलर्ट और मैदानी इलाकों में ‘कोल्ड डे’

प्रमुख अपडेट्स:

  • राजस्थान: माउंट आबू, सीकर और फतेहपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे। सर्द हवाओं के चलते तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज।

  • उत्तर प्रदेश: 50 जिलों में भीषण कोहरा; गोरखपुर में विजिबिलिटी जीरो। शीतलहर और ठंड के कारण 15 जिलों में स्कूल बंद।

  • मध्य प्रदेश: 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे। पचमढ़ी सबसे ठंडा (3.8°C)। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं।

  • पहाड़ी क्षेत्र: उत्तराखंड के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ सहित 5 जिलों में एवलांच की चेतावनी।

आने वाले दिनों का अनुमान: 26 से 28 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में घना कोहरा बना रहेगा। 28 दिसंबर से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति पैदा करेंगी, जिससे रातें और अधिक सर्द होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button