मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांची ग्रोथ समिट की व्यवस्थाएं; 25 दिसंबर को ग्वालियर में जुटेगी निवेशकों की भारी भीड़

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ग्वालियर मेला मैदान का दौरा कर “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होने वाला यह आयोजन प्रदेश की प्रगति का मील का पत्थर साबित होगा।
समिट के दौरान औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर रहेगा। मुख्यमंत्री ने श्री शाह के आगमन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समिट प्रदेश सरकार के संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने वाली होगी। निरीक्षण के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


