शेयर बाज़ार अपडेट :

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा; दिसंबर में अब तक DII ने खरीदे 66,700 करोड़ के शेयर
मार्केट रिपोर्ट: बाजार में चल रही मौजूदा गिरावट के पीछे मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली है। 29 दिसंबर को भी FIIs ने 2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,643.85 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की है।
दिसंबर और नवंबर का तुलनात्मक डेटा:
-
दिसंबर माह: 29 तारीख तक FIIs ने कुल 26,908.22 करोड़ की बिकवाली की, जबकि DIIs ने 66,700.46 करोड़ की बड़ी खरीदारी की है।
-
नवंबर माह: पिछले महीने भी FIIs ने 17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे थे, जिसके मुकाबले DIIs ने 77,083.78 करोड़ का निवेश किया था। स्पष्ट है कि घरेलू निवेशकों का मजबूत सपोर्ट बाजार को बड़ी गिरावट से बचा रहा है।



