सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: सोना 1,500 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी 2,800 रुपये से ज्यादा टूटे

देश के सर्राफा बाजार में आज यानी बुधवार, 31 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी कटौती हुई है, जिससे अब इसका भाव 1,33,099 रुपये पर आ गया है। कल मंगलवार को सोना 1,34,599 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में भी जोरदार गिरावट आई है। एक किलो चांदी का भाव 2,896 रुपये घटकर 2,29,433 रुपये प्रति किलो रह गया है। बीते 5 दिनों की लगातार तेजी के बाद अब चांदी में गिरावट का यह दूसरा दिन है।



