नए साल के पहले दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली: साल 2026 के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में मिली-जुली हलचल देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत में 266 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के साथ अब 10 ग्राम सोने का भाव 1,33,461 रुपए पर पहुंच गया है, जो कल 1,33,195 रुपए था।
वहीं दूसरी ओर, चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। चांदी की कीमतों में 1,170 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। कल 2,30,420 रुपए प्रति किलो बिकने वाली चांदी आज घटकर 2,29,250 रुपए पर आ गई है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले तीन दिनों से चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। बता दें कि 29 दिसंबर को सोने और चांदी दोनों ने अपने ऑल-टाइम हाई (सोना: 1,38,161 रुपए और चांदी: 2,43,483 रुपए) को छुआ था।



