मौसम अपडेट

देश के 15 राज्यों में कोहरे का कोहराम; बर्फबारी से रास्ते बंद और दिल्ली-NCR में बढ़ने वाली है ठिठुरन
-
ताजा स्थिति: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। बीकानेर में जमकर ओले गिरे।
-
विजिबिलिटी संकट: यूपी के कानपुर में जीरो विजिबिलिटी रही। लखनऊ और गोरखपुर समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया है।
-
यातायात बाधित: कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के चलते मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
-
सबसे ठंडे स्थान: समस्तीपुर (3.8°C), पचमढ़ी (<5°C), जयपुर (5°C) और गुमला (4.4°C) में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।
-
अलर्ट: उत्तराखंड में बर्फबारी का और बिहार में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। दिल्ली में कल से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने वाला है।



