मौसम अपडेट

कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
भीषण ठंड और शून्य दृश्यता (विजिबिलिटी 20 मीटर से कम) को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है:
-
नोएडा और गाजियाबाद: 15 जनवरी तक कक्षा 8वीं/5वीं तक के स्कूल बंद।
-
गोरखपुर और आगरा: 13 जनवरी तक 8वीं तक की छुट्टियां।
-
मेरठ: 12 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
-
जयपुर: राजस्थान के 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट है। दक्षिण भारत के तेलंगाना और पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 14 जनवरी से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित मैदानी राज्यों में बारिश की संभावना है, जिससे कनकनी और बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है।
-
मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड है। भोपाल और इंदौर में पारा 10°C से नीचे रहने का अनुमान है। अगले 4 दिनों तक कोहरे का असर रहेगा।
-
बिहार: राज्य के 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 8°C से नीचे है। 24 जिलों में घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
-
हिमाचल प्रदेश: कुकुमसैरी में तापमान -10.8°C दर्ज हुआ। राज्य के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट है और 16 जनवरी से चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात की संभावना है।
-
उत्तर प्रदेश: बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आने के आसार हैं। आज 25 जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही।



