मौसम अपडेट:

मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में कोहरे का ‘यलो अलर्ट’, जानें अपने राज्य का हाल
-
हिमाचल व उत्तराखंड: ताबो में पारा शून्य से नीचे। 22 जनवरी से भारी बर्फबारी के आसार। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हिमपात जारी।
-
उत्तर प्रदेश: लखनऊ सहित 50 जिलों में घना कोहरा। 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शीत लहर का प्रकोप जारी।
-
पंजाब व हरियाणा: कोहरे के कारण पंजाब में सड़क हादसे। हरियाणा के 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में मामूली बढ़त हुई है।
-
राजस्थान: बर्फीली हवाओं से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन 22 जनवरी से भारी बारिश (मावठ) की चेतावनी जारी की गई है।
-
बिहार: 15 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे। सबौर सबसे ठंडा इलाका रहा।
-
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़: एमपी के 25 शहरों में कड़ाके की ठंड। छत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य भाग में शीतलहर का अलर्ट।



