चांदी ने रचा नया इतिहास: पहली बार 3 लाख के पार पहुंचे दाम, महज 1 महीने में 1 लाख रुपए की रिकॉर्ड तेजी

आज, 19 जनवरी को कमोडिटी मार्केट (MCX) में चांदी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सोमवार को चांदी की कीमतों में 15,000 रुपए से ज्यादा का बड़ा उछाल देखा गया, जिसके बाद यह 3.02 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई। बता दें कि शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय चांदी 2.87 लाख रुपए के करीब थी।
बाजार के जानकारों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात इसकी रफ्तार है। चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपए के स्तर तक पहुंचने में मात्र 1 महीने का समय लगा है। यह निवेश की दुनिया में एक असाधारण घटना मानी जा रही है।


