सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी: चांदी ₹3.61 लाख के पार, सोना भी ₹1.63 लाख के ऑल-टाइम हाई पर

बुलियन मार्केट में कोहराम: मात्र 28 दिनों में ₹1.31 लाख महंगी हुई चांदी, सोना ₹1.63 लाख के स्तर पर
जनवरी के महीने में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। पिछले शुक्रवार को जो चांदी ₹3,17,705 पर थी, वह आज ₹3,61,821 प्रति किलो पर जा पहुंची है। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमतों में भी बीते दो दिनों में ₹9,517 की तेजी आई है। 23 जनवरी को सोना ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब ₹1,63,827 के स्तर को छू चुका है।
बाजार में शुद्धता के आधार पर सोने के नवीनतम भाव इस प्रकार हैं:
-
24 कैरेट: ₹1,63,827
-
22 कैरेट: ₹1,50,066
-
18 कैरेट: ₹1,22,870
-
14 कैरेट: ₹95,839



