मंत्री विश्वास सारंग ने की खेल विभाग की समीक्षा; हर विधानसभा में शुरू होगा ‘युवा शक्ति मिशन’

भोपाल: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मंत्री श्री सारंग ने बजट में निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम खिलाड़ी तक पहुंचना चाहिए।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
-
युवा शक्ति मिशन: प्रदेश की हर विधानसभा में युवाओं को नेतृत्व और कौशल से जोड़ने के लिए ‘युवा शक्ति मिशन’ की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
-
संभाग स्तरीय आयोजन: युवा गतिविधियों का विस्तार केवल जिलों तक सीमित न रहकर संभाग स्तर तक किया जाएगा, ताकि ग्रामीण युवाओं को बेहतर मंच मिले।
-
अधोसंरचना विकास: आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग अब पीपीपी (PPP) मॉडल को प्रभावी ढंग से लागू करेगा।



