भोपाल का ‘कटर मैन’ गिरफ्तार: 900 सीसीटीवी फुटेज और 150 पुलिसकर्मियों की मेहनत लाई रंग, डीजीपी ने दिया 50 हजार का इनाम

भोपाल: राजधानी भोपाल की सड़कों पर राह चलती युवतियों को कटर से निशाना बनाने वाले दहशत के पर्याय देवेंद्र अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने भोपाल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

घटना का विवरण: ज्ञात हो कि 29 जनवरी की रात आरोपी ने सोनागिरी, पिपलानी और अयोध्या नगर क्षेत्रों में चार युवतियों पर प्राणघातक हमला किया था। पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार और अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के नेतृत्व में 40 टीमें गठित की गईं, जिनमें 150 से अधिक कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने 900 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और 600 पुराने अपराधियों की जांच की। अंततः अयोध्या बायपास के पास जंगल से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कटर और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button