टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की पहली जीत, आयरलैंड को 20 रनों से दी मात

टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से पराजित किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 163 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुसल मेंडिस ने शानदार अर्धशतक (56 रन, 43 गेंद) जमाया, जबकि कमिंडु मेंडिस ने महज 19 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेली। आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकॉर्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम श्रीलंकाई स्पिनरों के जाल में फंस गई। पूरी टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और वनिंदू हसरंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि मथीशा पथिराना को 2 सफलताएं मिलीं। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्कर ने सर्वाधिक 40 रन और रॉस अडॉयर ने 34 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज पिच पर टिकने में नाकाम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button