चेपॉक में ‘ब्लैककैप्स’ का जलवा, अफगानिस्तान के 182 रन भी पड़े कम

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 13 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उनका सबसे बड़ा ‘टारगेट चेज’ है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मुजिब उर रहमान (2 विकेट) और राशिद खान जैसे दिग्गज स्पिनरों के सामने आक्रामक रुख अपनाते हुए टिम साइफर्ट के 65 रनों की मदद से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने गुलबदीन नाईब के 63 रनों के दम पर 182 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्यूसन के अलावा मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और जैकब डफी ने 1-1 विकेट लिया। कीवी टीम की इस जीत ने ग्रुप डी की अंक तालिका में उन्हें मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button