टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत

कोलंबो: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मैच में अमेरिका (USA) को 32 रनों से शिकस्त देकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। एसएससी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में USA की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।  पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार ओपनर साहिबजादा फरहान (73 रन) और बाबर आजम (46 रन) रहे। हालांकि, USA के गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम के लिए शुभम रंजने ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, जबकि शयन जहांगीर (49) अर्धशतक से चूक गए। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 और शादाब खान ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (wk), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

  • USA: एंड्रीज गौस, शयन जहांगीर, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, एहसान आदिल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button