कीवियों की लगातार दूसरी जीत: सइफर्ट और एलन के प्रहार से धराशायी हुआ UAE, पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड की टीम अब ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो गई है। चेन्नई में खेले गए इस मैच में कीवी गेंदबाजों ने सधा हुआ प्रदर्शन किया, जिसमें मैट हेनरी को 2 विकेट मिले, जबकि डफी, फर्ग्यूसन, सैंटनर और फिलिप्स ने एक-एक सफलता हासिल की।

UAE ने 173 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन कीवी ओपनर्स के सामने उनके गेंदबाज बेअसर साबित हुए। न्यूजीलैंड को अब अपने अगले मुकाबलों में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। फिलहाल, टीम बेहतर रन-रेट के कारण ग्रुप में सबसे मजबूत स्थिति में है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।

UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button