भारतीय रेलवे का ’52 सप्ताह, 52 रिफॉर्म’ संकल्प: अब हर 2 घंटे में साफ होंगे जनरल कोच, रेल मंत्री ने किया नई व्यवस्था का एलान

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और स्वच्छ बनाने के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि ’52 सप्ताह, 52 रिफॉर्म’ पहल के तहत अब ट्रेनों में केवल आरक्षित ही नहीं, बल्कि अनारक्षित (जनरल) कोचों की भी चलती यात्रा के दौरान नियमित सफाई की जाएगी।

नियमित अंतराल पर होगी सफाई: नई व्यवस्था के अनुसार, ट्रेनों के बाथरूम, डस्टबिन और कोचों की सफाई हर 1 से 2 घंटे के अंतराल पर सुनिश्चित की जाएगी। पहले चरण में अगले छह महीनों के भीतर लंबी दूरी की 80 ट्रेनों में इसे लागू किया जाएगा। हर रेलवे जोन से लगभग 5-6 प्रमुख ट्रेनों को इस बदलाव के लिए चिह्नित किया गया है।

एक वेंडर, एक जिम्मेदारी: रेल मंत्री ने बताया कि सफाई व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अब लिनेन, बाथरूम और कोच की सफाई का जिम्मा एक ही वेंडर को दिया जाएगा। पहले ये काम अलग-अलग वेंडरों के पास थे, जिससे जवाबदेही तय करने में समस्या होती थी। अब इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी अत्याधुनिक एआई (AI) कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button