16 से 20 फरवरी तक दिल्ली बना ‘AI हब’: जानिए पांच दिनों का पूरा शेड्यूल और मुख्य आकर्षण

नई दिल्ली: भारत मंडपम में शुरू हुई ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ केवल विशेषज्ञों के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के लिए भी भविष्य की खिड़की साबित होने वाली है। 70,000 वर्ग मीटर में फैली इस मेगा प्रदर्शनी में 300 से ज्यादा कंपनियां अपने एआई गैजेट्स का प्रदर्शन कर रही हैं।
आम लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र:
-
एआई इम्पैक्ट एक्सपो: 30 देशों की तकनीक को करीब से देखने का मौका।
-
शिक्षा और कौशल: ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे प्रोग्रामों के जरिए युवा जान सकेंगे कि एआई उनके करियर को कैसे नई ऊंचाई दे सकता है।
-
रोजमर्रा के समाधान: एक्सपो में ऐसे मॉडल दिखाए जाएंगे जो फसलों की बीमारी पहचानने और अस्पतालों में इलाज को आसान बनाने में सक्षम हैं।
-
एक्सपीरिएंस जोन: यहाँ लोग एआई पावर्ड मशीनों, स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग और एआई ट्यूटर्स का खुद अनुभव ले सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को एक विशेष सत्र में सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे, जहाँ भारत में एआई निवेश पर बड़ी रणनीतियां तय होंगी।



