दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा: सुपर-8 की तैयारी पुख्ता, UAE का वर्ल्ड कप सफर हार के साथ समाप्त

ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने प्रोफेशनल क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए UAE को मात दी। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, वहीं इस हार के साथ UAE का टूर्नामेंट से औपचारिक विदाई हो गई है।
-
UAE की पारी: अलीशान शराफू ने संघर्षपूर्ण 45 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। कप्तान मुहम्मद वसीम (22) और अर्यांश शर्मा (13) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
-
अफ्रीकी रन-चेज: 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डी कॉक (14) जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन मध्यक्रम ने मोर्चा संभाला। जेसन स्मिथ (3*) और ट्रिस्टन स्टब्स (6*) ने नाबाद रहकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
-
गेंदबाजी आंकड़े: UAE की ओर से मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन वे अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
-
दक्षिण अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या।
-
UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।



