टी-20 वर्ल्ड कप : जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को घर में हराया, टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत से होगी भिड़ंत

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए आईसीसी रैंकिंग की 11वें नंबर की टीम जिम्बाब्वे ने एशियाई दिग्गज श्रीलंका को उनके घर में ही मात दे दी है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पथुम निसांका की 41 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी की बदौलत एक मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जिम्बाब्वे के हौसलों के आगे यह कम साबित हुआ।
रोमांचक रन-चेज: जिम्बाब्वे की शुरुआत सधी हुई रही। मारुमनी और बेनेट ने पारी को बुना। बेनेट ने अपनी 63 रनों की नाबाद पारी में 8 शानदार चौके लगाए। जब कप्तान सिकंदर रजा क्रीज पर आए, तो उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह जिम्बाब्वे की ओर मोड़ दिया। श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा और पेसर प्रमोद मदुशन अंतिम ओवरों में रनों की गति रोकने में नाकाम रहे।
दोनो टीमों की प्लेइंग-XI:
-
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।
-
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।


