टेक-डिप्लोमेसी में भारत की बड़ी छलांग: ‘पैक्स सिलिका’ समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली: ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के समापन अवसर पर भारत और अमेरिका ने एक युगांतरकारी समझौते ‘पैक्स सिलिका’ डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। यह समझौता विशेष रूप से उन देशों पर निर्भरता कम करने के लिए किया गया है जो वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा माने जाते हैं या गैर-मित्र देशों की श्रेणी में आते हैं।
वैश्विक गठबंधन का स्वरूप: दिसंबर 2025 में लॉन्च हुए इस ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में अब भारत एक प्रमुख स्तंभ के रूप में शामिल हो गया है। इस समूह में भारत के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इजरायल, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, यूएई, कतर, ग्रीस और ब्रिटेन जैसे शक्तिशाली देश शामिल हैं। इसका लक्ष्य कच्चे माल की उपलब्धता से लेकर अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक एक ऐसा सुरक्षित इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसे कोई भी शत्रु शक्ति बाधित न कर सके। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसे “रणनीतिक अनिवार्यता” बताते हुए कहा कि भारत की इंजीनियरिंग क्षमता इस गठबंधन की रीढ़ साबित होगी।


