इंदौर में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव: ड्रोन, एआई और स्टार्टअप से बदलेगी खेती की सूरत, 2028 तक 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के बास्केटबाल कॉम्पलेक्स में आयोजित “किसान कल्याण की बात युवाओं के साथ” कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक रोबोट द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक और स्मार्ट सिंचाई प्रणाली को अपनाती है, तो मध्यप्रदेश एग्री-एक्सपोर्ट और जैविक उत्पादों में देश का नेतृत्व करेगा।
मुख्य घोषणाएं और विजन:
-
सिंचाई क्षमता का विस्तार: वर्तमान में प्रदेश की 55 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता को वर्ष 2028 तक बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।
-
तकनीक पर जोर: सीएम ने युवाओं को फूड प्रोसेसिंग, डिजिटल मार्केटिंग और कृषि स्टार्टअप से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
-
बिजली और सब्सिडी: प्रदेश में किसानों को 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की जा रही है और सोलर पंपों पर भारी सब्सिडी दी जा रही है।
-
नवाचार का सम्मान: मुख्यमंत्री ने आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया और युवाओं द्वारा लगाई गई कृषि प्रदर्शनी की सराहना की।



