भारत दौरे पर पहुंचे कनाडाई पीएम मार्क कार्नी: मुंबई में हुआ भव्य स्वागत, 2 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। बतौर प्रधानमंत्री यह उनका पहला भारत दौरा है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जय कुमार रावल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

प्रधानमंत्री कार्नी के इस दौरे का मुख्य आकर्षण 2 मार्च को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मुलाकात है। इससे पहले, वह मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 1 मार्च को देश की राजधानी पहुंचेंगे। 2 मार्च की सुबह वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भेंट करेंगे, जिसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और दोनों नेता संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी जारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button