सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की वैश्विक धमक: साणंद में माइक्रोन के ATMP प्लांट से मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में भारत के पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल के वाणिज्यिक उत्पादन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। माइक्रोन टेक्नोलॉजी के इस नए प्लांट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे “नए भविष्य का उदय” करार दिया। कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री ने साणंद में एक भव्य रोड शो भी किया, जिसमें जनता का भारी समर्थन देखने को मिला।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का वक्तव्य: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि इस प्लांट में मेमोरी चिप्स का निर्माण होगा, जो हर आधुनिक उपकरण का आधार है। उन्होंने “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा देते हुए गर्व जताया कि मात्र 900 दिनों के भीतर आधारशिला से लेकर उत्पादन तक का सफर तय कर लिया गया है।
परियोजना का महत्व:
-
निवेश: 22,500 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय।
-
गति: सितंबर 2023 में शिलान्यास के बाद रिकॉर्ड समय में निर्माण और उद्घाटन।
-
आत्मनिर्भरता: भारत अब सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Value Chain) का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है।



