सर्वाइकल कैंसर पर प्रहार: एमपी में 90 दिनों का विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करने के लिए कमर कस ली है। आगामी तीन महीनों (मार्च, अप्रैल और मई) तक चलने वाले इस विशेष अभियान में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की एक डोज दी जाएगी।

अभियान की मुख्य बातें:

  • टीकाकरण का समय: प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

  • पंजीकरण: यू-विन (U-Win) पोर्टल पर मोबाइल नंबर और आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।

  • हेल्पलाइन: किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है।

  • केंद्र: प्रदेश के 471 स्वास्थ्य केंद्रों (मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, CHC) पर सुविधा उपलब्ध।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाता है। सरकार का लक्ष्य ‘प्रिवेंटिव केयर’ के माध्यम से बीमारी को जड़ से रोकना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button